सुंदरनगर में असहाय सेवा समिति के कैंप में जांच करती नेरचौक मेडिकल कॉलेज की डाइटिशियन मधु वर्मा।
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की सामाजिक संस्था असहाय सेवा समिति के सौजन्य से होटल ब्यास व्यू में आयोजित दो दिवसीय मुफ्त हृदय रोग जांच शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर के प्रभारी केएस जमवाल ने बताया शुक्रवार को पहले दिन के कैंप में 200 से अधिक लोगों ने हृदय की जांच करवाई थी। शनिवार को यह आंकड़ा 400 पार कर गया।
शनिवार को आईजीएमसी के हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. राजीव मरवाह ने शिविर को लीड किया। जबकि आईजीएमसी शिमला से सहायक प्रोफेसर हृदय रोग डॉ. संजीव, नेरचौक मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनी कुमार, रेजिडेंट मेडिसिन नेरचौक मेडिकल कॉलेज रोहित मेहन, डाईटीशियन मधु वर्मा ने सेवाएं दीं।
शिविर में ईको टेस्ट, ईसीजी और ब्लड शुगर टेस्ट की भी निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक जनक राज सेन, प्रधान प्रेम लाल सैनी, महासचिव जेपी गुप्ता, उप प्रधान सोहन लाल गौतम, कोषाध्यक्ष मस्त राम वर्मा, डॉ. केशवानंद कौशल व अन्य मौजूद रहे। संवाद