फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में डेंगू के मरीज सामने आए हैं। पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उपचार के साथ ही विभाग मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है।
विज्ञापन

दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शनिवार को अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली, जम्मू कश्मीर और उत्तर भारत से भ्रमण कर लौटे कुछ मरीजों में तेज बुखार से ग्रस्त होने के बाद जब खून के सैंपल लिए तो उनमें डेंगू के लक्षण मिले।
प्रतिदिन जोगिंद्रनगर के विभिन्न अस्पतालों में 15 से 20 मरीज बुखार के चलते उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
तेज बुखार से ग्रस्त मरीजों के टेस्ट अनिवार्य किया गया है। सीएमओ डाॅ. दिपाली शर्मा ने मौसम में आए बदलाव के चलते आम लोगों को पूरी सावधानी बरतने के लिए आगाह किया जा रहा है। डेंगू के मरीजों के उपचार को लेकर दवाओं के पुख्ता प्रबंध जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें