फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में टैक्स चोरी के 100 से अधिक मामले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने टैक्स चोरी के 100 से अधिक मामले पकड़े हैं। शहरी क्षेत्र में साधारण व्यवसाय बताकर ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारण करने वाले इन कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 65 मामलों के निपटारे के लिए कारोबारियों ने तुरंत विभाग से संपर्क किया है। इन मामलों में 10.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम गोदामों का निरीक्षण कर स्टॉक का मूल्यांकन कर रही है।
इसमें ऐसे कारोबारी भी विभाग की रडार में आए हैं जो जीएसटी के दायरे से बाहर रहकर चोरी का प्रयास कर रहे हैं। कर चोरी करने वालों से दोगुना कर की वसूली का प्रावधान है। विभाग के सहायक आयुक्त मोहित शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जोगिंद्रनगर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग में पंजीकृत 1,116 जीएसटी धारकों से सालाना 14 करोड़ के कर की वसूली विभाग की ओर से की जाती है। साल 2021-22 में 13.85 करोड़ कर वसूला गया था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गोदामों की जांच कर स्टॉक का मूल्यांकन किया जा रहा है। कहा कि अभी तक 65 मामलों का निपटारा कर 10.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें