फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अधिक भागीदारी की जाए सुनिश्चित : अपूर्व देवगन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने उप निदेशक उच्च शिक्षा को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित की जा रही पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में मंडी जिले से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इस प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य छात्रों को जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक पर्यावरण नीतियों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि यह प्रश्नोत्तरी हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए है।
इन्हें एक टीम बनाकर यूडाइस कोड से http://hppcb.quize.in/user/register पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण 4 मई तक निशुल्क किया जा सकता है। यह प्रश्नोत्तरी 9 मई को ऑनलाइन होगी। इसके परिणाम 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस पर घोषित किए जाएंगे। प्रश्नोत्तरी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रतियोगिता में पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण, कानून और हिमाचल प्रदेश की पारिस्थितिकी से संबंधित प्रश्न रखे गए हैं। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कुमार और उप निदेशक उच्च शिक्षा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें