फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुरानी मंडी-पड्डल वार्ड को जोड़ने वाले पुल का शीघ्र शुरू होगा कार्य

विज्ञापन
पड्डल मैदान से पुरानी मंडी के बीच बना पुल। संवाद - फोटो : परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं आरडी इंटर कॉलेज अलीगंज की छात्राएं।
विज्ञापन
मंडी। ब्यास नदी के आर पार बसे नगर निगम के दो वार्ड पुरानी मंडी और पड्डल को आपस में जोड़ने वाला पुल जल्द तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल के शेष कार्य को अगले सप्ताह में शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पुरानी मंडी को पड्डल वार्ड और बस अड्डा के साथ जोड़ने के लिए साल 2017 में इस पुल का शिलान्यास किया गया था। स्थानीय लोगों की मांग पर हालांकि इस दौरान इसे पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए बनाया जा रहा था, लेकिन बाद में इसके डिजाइन में बदलाव कर इसे वाहन योग्य बनाने का निर्णय लिया गया।
फुटब्रिज पर उस दौरान करीब 3.35 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई थी, लेकिन बाद में इसके डिजाइन में बदलाव के कारण इस पुल पर करीब 10.90 करोड़ का बजट रखा गया। साल 2018 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। बीच में कोरोना महामारी और अन्य कारणों की वजह से कार्य अधर में लटकता रहा। महाशिवरात्रि महोत्सव से पहले इस पुल को तैयार करने के लिए लोक निर्माण मंत्री से भी लोगों ने आग्रह किया था।
विज्ञापन

दरअसल पुरानी मंडी के लोगों को बस स्टैंड, पड्डल और मंडी शहर जाने के लिए अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। पुल बन जाने से दोनों वार्ड आपस में मिल जाएंगे। इससे लोगों को आर पार जाने में दो से तीन मिनट का समय लगेगा।

...
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुरानी मंडी-पड्डल वार्ड को जोड़ने वाले पुल का शेष कार्य सप्ताहभर में शुरू करने की बात कही है। उम्मीद है कि पुल का शेष कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इस पुल से शहर में ब्यास के आर पार जाने वालों को काफी सुविधा मिलेगी।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी

...
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब पुल का शेष कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि पुल के कोने पर जमीन संबंधी मामला हल नहीं हो पाया है। अगले सप्ताह से पुल की फिलिंग का कार्य विभाग शुरू कर देगा।
विज्ञापन

-डीके वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें