फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मोहन सिंह बने जलशक्ति विभाग कर्मचारी महासंघ मंडी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बग्गी (मंडी)। जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंडी की त्रैवार्षिक चुनाव प्रक्रिया रविवार को विश्राम गृह बग्गी के सभागार में प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। चुनाव को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से करवाने के लिए महासंघ की ओर से भरत सिंह धौलटा को चुनाव पर्यवेक्षक तथा गुरदेव सिंह चौधरी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
चुनाव में सर्वसम्मति से जिला मंडी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मोहन सिंह को प्रधान, लोकपाल को महासचिव, विनोद कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देस राज को कोषाध्यक्ष, सरन लाल को मुख्य सलाहकार तथा देव राज को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा पुकार सिंह और मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान मोहन सिंह और महासचिव लोकपाल ने कहा कि संघ कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को प्राथमिक आधार पर उठाकर उनका त्वरित समाधान करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान ने बताया कि अब तक प्रदेश के आठ जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शेष चार जिलों का गठन होते ही शीघ्र राज्य कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें