फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने वह कर दिखाया जो सपने में सोच भी नहीं सकते : जयराम

विज्ञापन
सराज के छतरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम
विज्ञापन
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जो सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था वह 11 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। देश के करोड़ों लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी लूट खसोट के मिला। मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीबों के हक पर डाका डालने वाले बिचौलियों पर अंकुश लगाया। आज केंद्र सरकार एक बटन दबाकर देश के 12 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि भेजती है।
विज्ञापन

सराज के छतरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बगड़ाथाच पंचायत भवन का शुभारंभ किया। मिहाच में स्थानीय मेले के शुभारंभ पर कहा कि मेलों के माध्यम से भी हम संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण कर सकते हैं। कहा कि आज जम्मू कश्मीर पूरी दुनिया से जुड़ रहा है। कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ने के लिए चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज भी बना ।
पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल समझौता निलंबित करना देशहित और डिप्लोमेसी के लिए बड़ा कदम है। ऑपरेशन सिंदूर की मार पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा। प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसमें हर देशवासी की सहभागिता बहुत जरूरी है। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रास आफ द आर्डर आफ मकारियोस तृतीय से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ मंडी जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें