फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के हर वार्ड में बनेंगे आधुनिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के हर वार्ड में आधुनिक शौचालय की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके लिए नगर निगम ने दो करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। शौचालय कहां-कहां स्थापित होंगे, जगह चिह्नित करने के लिए नगर निगम शीघ्र सर्वे शुरू करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि छोटी काशी मंदिरों की नगरी है। यहां सैलानियों का आना जाना काफी रहता है लेकिन वार्ड स्तर पर शौचालय न होने के कारण सैलानियों के अलावा आम जनता को भी दिक्कतें होती हैं। इसके चलते नगर निगम मंडी हर वार्ड में शौचालयों का निर्माण कर रहा है।
शौचालयों की कमान निजी हाथों में होगी। जिस वार्ड में पहले से शौचालय है उनको तोड़कर दोबारा आधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा।
शहर के समेखतर, भगवाहन, पुरानी मंडी, पड्डल, खलियार, सौलीखड्ड में प्रारंभिक चरण में निर्माण होगा। इन शौचालय में कितना शुल्क लगेगा, निर्माण के बाद ही तय होगा। उपमहापौर विरेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आधुनिक शौचालय बनाने के लिए स्थानों के चयन का शीघ्र सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय निर्माण को अमलीजामा पहनाकर कार्य शुरू होगा। मेयर दीपाली जसवाल ने कहा कि पुराने वार्डों के अलावा नगर निगम में जुड़े नए वार्डों में भी शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में जहां शौचालय है, वहां भी नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें