फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

Thu, 06 Jun 2024 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर के सलाह में हाईवे पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में वृद्धाश्रम में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग के गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही विधायक राकेश जम्वाल ने उन्हें अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को हादसे के बाद कई लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए थे। मगर अचेत और खून से लथपथ बुजुर्ग अनन्त राम (75) को कोई भी अस्पताल ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विधायक राकेश जम्वाल भीड़ को देखकर रुक गए। उन्होंने हादसे के कारणों को जाना।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई है। मगर विधायक ने समय न गंवाते हुए घायल बुजुर्ग को अपने वाहन में बैठाया और अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने वृद्ध का उपचार किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार अनंत राम को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने बताया सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंच कर बुजुर्ग का बयान दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें