कोटली (मंडी)। सदर विधायक अनिल शर्मा ने जन संपर्क अभियान के पहले चरण के समापन पर ग्राम पंचायत रंधाड़ा, ग्राम पंचायत जनेड़ और ग्राम पंचायत मराथु में जन समस्याएं सुनीं।
इस दौरान विकासात्मक कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकतर समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया। लोगों को आश्वासन दिया कि सदर का विकास निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, भवनों के रखरखाव की समस्या भी उठाई।
विधायक ने बूथ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से संबंधित कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया। दूसरे चरण में 21 फरवरी से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। संवाद