फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विधायक आरोप, एनएचएआई की लापरवाही से धंस रही टनल

Sun, 22 Sep 2024 08:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। द्रंग से भाजपा के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने आरोप लगाया है कि डयोड में टनल के ऊपर जमीन धंसने का कारण एनएचएआई की लापरवाही है। एनएचएआई ने गांव के नीचे से निर्माणाधीन टनल की खोदाई करने के बाद उसकी कंक्रीटिंग का काम बंद कर दिया है। यह आरोप उन्होंने शनिवार को डयोड गांव का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लगाए।
विज्ञापन

पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि जमीन धंसने के कारण गढ्डा बना है, उसे भरने का प्रयास किया जा रहा है। मगर ठेकेदारों को उनकी बकाया राशि न देने के कारण यह काम बंद पड़ा है। काम बंद होने के कारण टनल के ऊपर जमीन धंस रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें एनएचएआई के खिलाफ कड़ा संज्ञान ले। यदि समय रहते पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए तो भविष्य में डयोड गांव के साथ ही सरकार को भी भारी नुकसान होगा।
पूर्ण चंद ठाकुर ने मांग उठाई कि पूरे मामले की विशेषज्ञों से जांच करवाई जाए और जमीन के धंसाव को रोकने के लिए स्थायी कदम उठाए जाएं। उन्होंने सरकार से प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर जमीन देकर उन्हें घर बनाने के लिए राशि जारी करने की भी मांग उठाई। उन्होंने जल्द ही इस विषय को केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रियों के समक्ष उठाने की बात भी कही है।
विज्ञापन


जमीन किन्हीं और कारणों से धंसी : एनएचएआई
एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने भाजपा विधायक के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है कि डयोड गांव में पड़ा गड्ढा टनल निर्माण के कारण ही है। यह जमीन किन्हीं और कारणों से धंसी है। बावजूद इसके यहां बने गड्ढे को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया। एनएचएआई अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें