सुंदरनगर में दिवाली पर्व के लिए तैयार किए दीयों के साथ कारीगर। संवाद
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल के लिए वोकल की अपील जिले के कुम्हारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले में कई वर्षों से कुम्हार का कार्य कर रहे लोगों द्वारा इन दिनों दिवाली को लेकर मिट्टी के खूबसूरत दीये बनाने का काम प्रगति पर है।
बीते कुछ सालों से चाइनीज उत्पादों की बिक्री अधिक होने से स्थानीय कुम्हारों पर असर पड़ा था। इस कारण कुछ ने तो अपने व्यवसाय तक बंद कर दिए। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर दिवाली की अपील का असर होने लगा है। इस बार कुम्हारों के उत्पादों को लेकर बाजारों में अच्छा रुझान देखा जा रहा है। सुंदरनगर में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले रतिया राम ने बताया बीते कुछ वर्षों से देश में चाइनीज उत्पादों के कारण उनके व्यवसाय पर प्रभाव पड़ा था। इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।