फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और मांगों को लेकर सीटू बोलेगी हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। महंगाई और मांगों को लेकर मजदूर और किसान संगठन 26 नवंबर को धर्मपुर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय सीटू से संबंधित मनरेगा मजदूर यूनियन और किसान सभा धर्मपुर इकाई की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक टिहरा में हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के खंड अध्यक्ष रणताज राणा ने की। वक्ताओं ने राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड पर मानकों के तहत श्रमिकों को लाभान्वित न करने के आरोप लगाए। मजदूरों को अन्य दिहाड़ीदारों के बराबर 275 रुपये मजदूरी की मांग की। इसके साथ ही सड़कों की स्थिति सुधारने, बिजली के कनेक्शन लेने की फीस कम करने, डिपुओं में मिलने वाले राशन के रेट कम करने और पानी के बिलों में की वृद्धि वापस लेने की मांग की गई।
बैठक में मोहनलाल, मिलाप चंदेल, कशमीर सिंह, प्रकाश सकलानी, करतार सिंह चौहान, रूप चंद गुलेरिया, कुमार सिंह, रामचंद ठाकुर, हरजीत सिंह, रूप चंद, रणबीर शास्त्री, कश्मीर चंदेल, लूद्दर सिंह, भाग सिंह लखरवाल, दूनी चंद, मेहर सिंह, टेक सिंह, कुलदीप सिंह, बाला राम, प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें