सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब शातिरों ने एक शराब के एक ठेके को निशाना बनाया। शातिर ठेके से शराब की पेटियां चोरी कर ले गए हैं। सुंदरनगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार निवासी गांव व डाकघर भोजपुर, तहसील सुंदरनगर ने बताया कि वह अमित इंटरप्राइजेज कंपनी भोजपुर के मैनेजर हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार और बुधवार की रात को अज्ञात चोरों ने भरजवाणु स्थित शराब ठेके का ताला तोड़कर शराब की पेटियां और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली है।
उन्होंने अपने स्तर पर चोरी की जांच करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना सुंदरनगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।