फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास, उद्घाटन की नौटंकी कर रहे मंत्री : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि मंत्री जनता को ठगने और विकास का झूठा दिखावा करने में माहिर है। भाजपा सरकार के दौरान स्वीकृत और पूर्ण हुए कार्यों पर दोबारा शिलान्यास और उद्घाटन की नौटंकी कर झूठी वाहवाही लूटी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह सोशल मीडिया पर विकास के फर्जी सपने दिखा रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि उनकी सरकार के पास विकास के नाम पर गिनाने लायक कुछ भी नहीं है।
मंत्री के सुंदरनगर दौरे को उन्होंने पूरी तरह से तमाशा करार दिया। छह महीने पहले से बन रहे कार्यकारी अधिकारी आवास का शिलान्यास करना और पहले ही उद्घाटन हो चुके देहरी पार्क का दोबारा फीता काटना दर्शाता है कि मंत्री अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। कांग्रेस सरकार ने उद्घाटन और शिलान्यास की नौटंकी कर रखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें