फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में बनेगा देव सदन, पंडोह में पुल का कार्य शीघ्र शुरू होगा : विक्रमादित्य

विज्ञापन
देवता मेला सुंदर नगर में  मूल माहूंनाग बखारी के साथ मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री और पूर्व सीप
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। कुल्लू और मंडी में बनाए गए देव सदन की तर्ज पर सुंदरनगर में भी देव सदन बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह आश्वासन बुधवार को सुकेत सर्व देवता मेला कमेटी की ओर से सुंदरनगर में देव सदन बनाने की मांग पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कमेटी सदस्यों से कहा कि सुंदरनगर का देवता मेला मंडी महाशिवरात्रि और कुल्लू दशहरा मेले के स्तर पर हो रहा है। देव सदन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इससे पहले मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुकदेव वाटिका में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का शुभारंभ किया।
शुकदेव वाटिका से जवाहर पार्क सुंदरनगर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंत्री ने तीन करोड़ की लागत से बनने वाली शुकदेव वाटिका और देहरी पार्क जीर्णाेद्धार परियोजना और 50 लाख से बनने वाले कार्यकारी अधिकारी आवासीय भवन का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने के अंदर पंडोह पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने बरसात में बहे विभिन्न पुलों के निर्माण के लिए 140 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

पंडोह से लेकर बग्गी तक वाया चैलचौक सड़क को चौड़ा करने के लिए 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति करवाई गई है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में सीआरएफ और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभिन्न सड़कों के अपग्रेडशन के कार्य चल रहे हैं। सलापड़ से तत्तापानी सड़क की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बजट का प्रावधान किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण की एफसीए स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। इस सड़क का बहुत शीघ्र निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, चंपा ठाकुर, नरेश चौहान, हिरेंद्र सेन आदि मौजूद रहे।
चिट्टा तस्कर को नहीं बख्शा जाएगा
चिट्टा के खिलाफ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए विक्रमादित्य ने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जो समाज को अंदर ही अंदर खोखला करती जा रही है। सरकार इसकी रोकथाम के लिए पूर्ण प्रयास कर रही है। नए कानून बना रही है। आने वाले समय में पांच ग्राम से कम चिट्टा पाए जाने पर इसके गैर जमानती अपराध बनाने के लिए कानून में संशोधन केंद्र सरकार को भेजा है। नशा तस्करों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें