धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर के डीएसपी संजीव सूद ने कहा है कि पुलिस की ओर से प्रवासी लोगों के पंजीकरण के लिए अभियान शुरू किया है। सभी ठेकेदारों और उन लोगों से आग्रह है कि प्रवासी मजदूरों का नजदीकी पुलिस चौकी और पुलिस थाना में पंजीकरण करवाएं। पंचायत प्रतिनिधि भी ऐसे प्रवासी लोगों की पहचान करें ताकि उनका पंजीकरण किया जा सके।
जिन प्रवासियों ने पंजीकरण नहीं करवाया है, उनकी पहचान कर उन्हें जल्द पंजीकरण के लिए कहें। पुलिस अपने स्तर पर जांच शुरू करेगी और ऐसे प्रवासी मजदूर कहीं बिना पंजीकरण के पाए जाते हैं तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी से आग्रह किया कि वे अपने घरों में किराये पर कमरा देने से पहले या फिर अपने पास कार्य में रखने से पहले उनका पंजीकरण करवा लें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए 5 मार्च तक समय निर्धारित किया है। संवाद