फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बगशाड़ स्कूल में जांचा मिड-डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगशाड़ का औचक निरीक्षण कर स्कूल में बच्चों के लिए बनने वाले मिड-डे मील की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने प्रतिदिन बच्चों को दिए जाने वाले डाइट चार्ट और बच्चों के लिए बनाए गए भोजन का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन, विशेष रूप से मिड-डे मील प्रभारी को प्रतिदिन सरकार द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रोटीन युक्त भोजन प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में बच्चों के लिए बनने वाले मिड-डे मील पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना, उनकी स्कूल में उपस्थिति और नामांकन बढ़ाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें