सालाना समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
...................................
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोढन सज्याओपिपलू में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आयुष अधिकारी डॉ. कृपाल सिंह ठाकुर रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसे देखकर उपस्थित अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने काव्यांश, नव्या चंदेल, आर्यन ठाकुर, प्रतिज्ञा, साक्षी, अन्वी वर्मा, कृतिका ठाकुर, दिव्यांग, नैतिक, हर्षित गुलरिया, शगुन, कनिक्शा, पंकज ठाकुर, सोनम, सेजल, रवनीत सहित अन्य कई मेधावियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि डॉ. कृपाल सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में ग्राम पंचायत सज्याओपिपलू की प्रधान सरिता देवी, बीडीसी सदस्य सुमना देवी, क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश, अंकित वनयाल, निशांत ठाकुर, कला देवी सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद