फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पीलिया को लेकर विभाग सतर्क, जांचे जा रहे टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल की पेयजल योजनाओं में पानी की गुणवत्ता की जांच के साथ बढ़ाई क्लोरीन की मात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकाघाट में पीलिया के प्रकोप को देखते हुए जोगिंद्रनगर में जलशक्ति विभाग भी अलर्ट है। उपमंडल की पेयजल योजनाओं की जांच के साथ क्लोरीन की मात्रा भी बढ़ा दी है। जल भंडारण टैंकों की निगरानी के साथ स्वच्छता के कार्य किए जा रहे हैं।
जोगिंद्रनगर उपमंडल में पीलिया का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। जल शक्ति विभाग की टीमें पेयजल स्रोतों के सैंपल और जल भंडारण टैंकों की जांच के लिए फील्ड में उतरी हैं। उपमंडल में करीब 70 हजार से अधिक की आबादी के लिए 200 पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति होती है। जोगिंद्रनगर में बीते साल पीलिया का प्रकोप फैला था। इसमें करीब 400 लोग संक्रमित हुए थे। कुछ लोगों की मौत पीलिया के संक्रमण से होने की आशंका भी जताई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

....
300 जल भंडारण टैंकों की पड़ताल
जलशक्ति विभाग जोगिंद्रनगर सब डिविजन के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने बताया कि बीते चार दिनों में शहरी क्षेत्र के 300 जल भंडारण टैंकों की पड़ताल की गई है। सार्वजनिक नलों, मुख्य पेयजल स्रोतों के पानी के सैंपल भी परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें