फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाल स्कूल मंडी के मेधावियों को डीसी के हाथों मिला सम्मान

विज्ञापन
मंडी के बाल स्कूल में आयोजित वा​र्षिक पारितो​षिक वितरण समरोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम देते विद्
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला मंडी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया। समारोह में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। स्कूल की प्रधानाचार्य जयश्री कपूर व स्कूल प्रबंधन समिति पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, पंजाबी भांगड़ा, नाटी, लोक नृत्य व लोग गीतों की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया। इनमें धीरज, शौर्य, कनिष्क, हिमांशु, युवराज, साहिल, विशाल, अभय, ह्त्विक, करण, योगेश, जातिन, कृष, भानू, गिरीश, रजनीश, लक्की, सुशील, कपिल, अनुपम, पुष्पराज, दीपक, चेतन, अर्जुन, कनिष्क, चेतन, चिराग, यमन, युव, मनेश, लक्की आलम, आयुष, रोहित, दीक्षित, रिषभ, मेघ सिंह शामिल रहे।
इसके अलावा दीपक, सोहिल, शिवम, मनींद्र, लवप्रीत सिंह, आर्यन, नरेश, आदित्य, प्रणव, अक्षित, प्रकाश, मोहम्मद इरफान, भूपेंद्र, देवांश, शुभम, देवांश, भानु प्रताप, शौर्य, अदित्य, नवीन, सुल्तान मोहम्द, राहुल, गुलशन आदि को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रीता देवी, पार्षद राजेंद्र मोहन, अनिल कटोच, अनिल शर्मा, दातेंद्र कपूर, विजय गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
एनसीसी के लिए मुझे मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इससे खुशी का अनुभव हुआ। आगे भी बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
-शरण, नौवीं कक्षा
...
शिक्षा में बेहतर करने के लिए मुख्य अतिथि ने पुरस्कार दिया है। अध्यापकों की देख रेख में आगे भी कड़ी मेहनत करूंगा।
-युवराज, आठवीं कक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें