फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरली-मलोरी-बैहना रूट पर बसें न चलने पर डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मंडी से सुंदरनगर वाया जरली-मलोरी-बैहना बस रूट पर बसें न चलने पर डीसी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। मंडी से सुंदरनगर वाया जरली-मलोरी-बैहना रूट पर चलने वाली निगम और निजी बसों के बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने उपायुक्त अरिंदम चौधरी को ज्ञापन सौंप कर रूट को बहाल करने की मांग उठाई है। कहा कि इस रूट पर फोरलेन कार्य के चलते चार महीने से कोई बस सेवा बहाल नहीं हो पा रही है। यहां करीब सात रूट चलते थे, जो बंद हैं। इससे एक हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि अगर चार दिन के भीतर बसों को बहाल नहीं किया गया तो मलोरी के पास फोरलेन कार्य को बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। नगर निगम मंडी के नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने कहा कि मंडी से सुंदरनगर-गागल बग्गी-जरली-मलोरी-बैहना रूट पर बस सेवा नहीं चल रही है।
बसें न चलने से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए कोई भी वाहन उपलब्ध नहीं हो रहा है। कहा कि इन क्षेत्रों के लोग अपनी आजीविका के लिए अकसर मंडी जाना रहता है। बसों के न चलने के कारण लोगों को शहर से घर का राशन, रसोई गैस या अन्य समान लाना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मांर्ग की ज्वाइंट इंस्पेक्शन करवाई जाए ताकि लोगों की समस्या का तुरंत हल हो सके।
विज्ञापन

...
.....
जरली-मलोरी-बैहना रोड फोरलेन कार्य के चलते बहुत ही खराब है। इसमें दुर्घटना होने की आशंका रहती है। गाड़ियों को भी भारी नुकसान हो रहा है। इस रूट पर चलने वाली बस को एनएच से भेजा जा रहा है। जैसे ही रोड ठीक होता है,रूट को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-गोपाल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें