जोगिंद्रनगर (मंडी)। गलू देवता मेले के अवसर पर आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में रिहड़ू महिला मंडल ने पहला स्थान हासिल किया। कुर्सी दौड़ में मलण की इंद्रा विजेता रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में हराबाग की मीरा अव्वल रहीं। इसके अलावा समूह गान और हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति और वेशभूषा पर आधारित नाटी प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं को भी मेला समिति ने सम्मानित किया।
मंगलवार को तीन दिवसीय मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी राजमल और नीलम बीएड कॉलेज की प्रबंध निदेशक नीलम चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मेला समिति के सदस्य एवं हारगुनैण पंचायत की प्रधान कला देवी, उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने बताया कि 50 से अधिक महिला मंडलों ने मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। इन्हें मेला समिति की ओर से सम्मानित किया गया। संवाद