फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जांच में सही पाए गए दवाओं के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में दवा निरीक्षक की ओर से भरे गए कुछ दवाइयों के सैंपल प्रयोगशाला में सही पाए गए हैं। रिपोर्ट सही आने पर जब्त किए गए दवाइयों के स्टॉक को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

सितंबर 2024 में क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों को दवाइयों के सेवन करने से रिएक्शन होने पर दवा निरीक्षक ने एजिथ्रोमाइसिन, पैरासिटामोल तरल और डीएलएफ ग्लूकोज स्टॉक को जब्त किया था। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। लैब रिपोर्ट में दवाइयां मानकों के अनुरूप पाई गई हैं। सितंबर 2024 में क्षेत्रीय अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार और अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को एजिथ्रोमाइसिन, पैरासिटामोल तरल और डीएलएफ ग्लूकोज दवाइयां दी गई थीं। इनके सेवन करने पर कुछ मरीजों के शरीर पर लाल दाने उभर आए थे और बुखार बढ़ने की शिकायतें आई थीं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने सभी पीड़ितों को शीघ्र वैकल्पिक दवाइयां देकर राहत पहुंचाई थी। दवा वितरण कक्ष में तैनात कर्मचारियों को इन दवाइयों के आवंटन पर रोक लगाई थी।
...

प्रयोगशाला भेजी गई सभी दवाइयां जांच में सही पाई गई हैं। जब्त किए स्टॉक को बहाल कर दिया है।
-पवन कुमार, दवा निरीक्षक मंडी
...

दवाइयों की सैंपल रिपोर्ट सही आने की अभी जानकारी नहीं है। इसके बारे में दवा निरीक्षक से जानकारी हासिल की जाएगी। कई बार कुछ लोगों को दवाइयां सही नहीं बैठती हैं। शायद इस लिए उन्हें एलर्जी हुई होगी। फिर भी दवा निरीक्षक से सैंपल रिपोर्ट की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. धर्म सिंह वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें