फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ लड़ाई में जनता पुलिस का दे साथ : डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चिट्टा के खिलाफ लड़ाई में जनता पुलिस के हाथ, कान और मुंह बने और जड़ से खत्म करने में सहभागिता निभाएं। यह आह्वान वीरवार को डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घांघल पंचायत में आयोजित जागरूकता बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और जनता से किया। डीएसपी ने कहा कि पंचायत में कोई भी व्यक्ति चिट्टा का नशा करता या बेचता है तो सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाना या फोन पर दें। नशा के खात्मे के लिए पंचायत स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीणों ने डीएसपी को पंचायत में नशा संभावित क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी दी। डीएसपी सुंदरनगर ने दल बल सहित स्थानों का निरीक्षण करते हुए पुलिस थाना धनोटू की टीम को नशा संभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त करने के आदेश दिए। सुंदरनगर पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत नशे को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। घांघल पंचायत प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए महिला मंडलों और युवक मंडलों की एक टीम तैयार की जाएगी जो संदिग्ध और संदिग्ध जगह बैठने वालों पर नजर रखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें