फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 42 पंचायतों में रोपे जा रहे औषधीय पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के 270 गांव औषधीय पौधों से महकेंगे। 42 पंचायतों के इन गांवों में वन विभाग की देखरेख में पौधे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। औषधीय पौधों में तेजपत्ता, जामुन, नीम, हरड़, बहेड़ा आदि शामिल हैं। विकास खंड चौंतड़ा के कोहरा गांव में वन मंडलाधिकारी अश्वनी शर्मा, एसीएफ अश्वनी कुमार की मौजूदगी में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने पौधरोपण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जीवन ठाकुर ने कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने और औषधीय पौधों की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए पौधरोपण करें। वन मंडलाधिकारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि वन मंडल में करीब 65 हेक्टेयर भूमि पर डेढ़ लाख से अधिक औषधीय पौधे लगाने का लक्ष्य है।
वन परिक्षेत्र धर्मपुर, लडभड़ोल, जोगिंद्रनगर, उरला, कमलाह में औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। वन महोत्सव के इस कार्यक्रम में चौंतड़ा ब्लॉक से पस्सल पंचायत के प्रधान विशाल राठौर, टिकरी मुशहैरा पंचायत से रविंद्र, चौंतड़ा पंचायत के उपप्रधान रेवत राम के साथ वन विभाग के अधिकारियों, वनरक्षक हरदेव सिंह आदि ने सौ से अधिक पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें