मंडी शहर में रास्तों पर अनाधिकृत रूप से बैठे लोगों का सामान उठाती नगर निगम ही टीम। संवाद
मंडी। नगर निगम मंडी ने शहर में अनधिकृत रूप से रेहड़ी फड़ी लगाने वालाें पर वीरवार को कार्रवाई की। इस दौरान महामृत्युंजय चौक से बस अड्डा तक फुटपाथ पर बैठे 15 फड़ी धारकों का सामान जब्त किया।
बाद में पांच के 500-500 रुपये के चालान कर उनका सामान वापस दे दिया। 10 फड़ी धारकों का सामान निगम कार्यालय में रखा गया है। इन लोगों को शुक्रवार को बुलाया गया है। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि आयुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। उन्होंने रास्तों पर अनधिकृत रूप से बैठने वालों को चेतावनी दी कि अगर फिर से रास्तों में बैठते हैं तो सामान जब्त करने के साथ चालान किया जाएगा। संवाद