फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट कॉलेज में एमबीए की कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। स्थानीय कॉलेज में अब क्षेत्र के युवाओं को एमबीए की पढ़ाई के लिए मंडी या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पाठ्यक्रम शुरू कर दिया गया है। नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है और प्रथम बैच की कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।
एमबीए कक्षाओं के शुभारंभ पर वीरवार को कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रिखी राम कौंडल ने की। उन्होंने प्रथम बैच के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्स की शुरुआत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमबीए की सुविधा मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही प्रबंधन की उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों के समय और आने-जाने के खर्च की बचत होगी। साथ ही प्रबंधन के क्षेत्र में कॅरिअर और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। कार्यक्रम में डॉ. राजीव राणा, प्रो. पंकज ठाकुर, प्रो. दिनेश पटियाल और डॉ. अनुभव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें