फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतलोड़ा देवता के नए-पुराने कारदारों के दो गुटों में चले लात घूंसे

Tue, 21 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सराजघाटी के बड़ा देव मतलोड़ा को मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में ले जाने को लेकर मंगलवार को देवता के पुराने और नए कारदारों के दो गुटों में आपसी विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। शलवाड़ गांव में देवता की कोठी के पास देवता के हारयानों के दो गुटों में लात-घूसे चले। इस बीच स्थानीय लोगों ने एसडीएम गोहर को सूचित किया गया। उसके बाद प्रशासन ने मौके पर पुलिस दल को भेजा। उसके बाद ही तनावपूर्ण माहौल शांत हो पाया।
विज्ञापन


देव मतलोड़ा के बागी भनवास हार के दो गुट देवता को ले जाने के लिए शलवाड़ गांव स्थित कोठी में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे तो वह आपस में ही भिड़ गए। उसके बाद दोनों गुटों में मारपीट और हल्का बल प्रयोग हुआ। देव मतलोड़ा की सात हारें हैं, लेकिन बागी भनवास हार में देव मतलोड़ा के दो गुट बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार बागी भनवास में देव मतलोड़ा के नाम से एक गुट ने इसी देवता के नाम पर दूसरे देवता को तैयार कर दिया। कई सालों के आपसी विवाद के चलते मंगलवार को बागी भनवास हार के दो गुटों में फिर से तनाव हो गया।

हर वर्ष देव मतलोड़ा को उनकी सात हारों में से प्रत्येक हार उन्हें मंडी शिवरात्रि मेले में ले जाती है। मगर इस बार बागी भनवास हार को देवता को मंडी शिवरात्रि मेले में ले जाने की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस कारण बागी भनवास हार में पूर्व में बने दोनों गुटों में मंडी मेले की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इससे शलवाड गांव में माहौल तनावपर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अनिल कुमार ने दोनों गुटों को शांत किया। तहसीलदार अनिल ने देवता के प्रमुख कारदारों से बातचीत भी की तथा देवता के दस्तावेज भी देखे। उसके बाद तहसीलदार ने दोनों गुटों से बात की मगर कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन


तहसीलदार ने बुधवार को देवता के सभी सातों हारयानों की बैठक बुलाई। इसमें बड़ा देव मतलोड़ा को मंडी शिवरात्रि ले जाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। पुराने कारदार देवता को मंडी शिवरात्रि में ले जाने से पहले किसी देवी के पास ले जाना चाहते थे। मगर नए कारदारों को यह रास नहीं आया जिस कारण विवाद हो गया।

सातों हारों के कारदार बीरबल राम ने बताया कि बुधवार की बैठक में देवता को मंडी ले जाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। देवता के सचिव जीवन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को देवता का विवाद सुलझा दिया जाएगा। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने बड़ा देव मतलोड़ा के कारदारों में विवाद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें