फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेआर ने 55 लाख में खरीदा हिमाचल का ये ऑलराउंडर

Tue, 21 Feb 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के 10वें संस्करण में हिमाचल के ऋषि धवन केकेआर से खेलेंगे। सोमवार को बंगलूरू में हुई 352 खिलाडि़यों की नीलामी में ऋषि धवन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में खरीदा है। ऋषि धवन का बेस प्राइज 30 लाख रुपये था। इनकी बोली 55 लाख तक गई।
विज्ञापन


केकेआर से पहले गुजरात लायंस ने भी धवन पर बोली लगाई, लेकिन आखिर में केकेआर ने 55 लाख की नीलामी लगाकर ऋषि धवन को टीम में शामिल कर लिया। पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलने वाले धवन को टीम ने इस बार रिलीज कर दिया था। आईपीएल के अब तक के संस्करणों में धवन पहली बार केकेआर से खेलेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा धवन मुंबई इंडियन्स से भी खेल चुके हैं। इधर, केकेआर में शामिल होने के बाद ऋषि धवन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स युवा खिलाडि़यों को मौका देती है। इस आईपीएल में गेंद और बल्ले दोनों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दूंगा। ऋषि के पास 30 से अधिक आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें