फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता त्रिपुरी भैरवा मेला लोकसंस्कृति की आत्मा : आश्रय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक रंगों से सजा माता त्रिपुरी भैरवा मेला रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले के समापन समारोह में भाजपा के युवा नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत बूढ़ी भैरवा माता मंदिर तीन पीपल में पूजा-अर्चना से हुई, जिसके उपरांत देवी-देवताओं की जलेब निकाली गई।
विज्ञापन

मेला कमेटी अध्यक्ष वीना महंत, महिला मंडल और स्थानीय जनता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ग्राम पंचायत स्योग की प्रधान और मेला कमेटी अध्यक्ष वीना महंत ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि माता त्रिपुरी भैरवा मेले में इतने श्रद्धालु और गण्यमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मुख्य अतिथि आश्रय शर्मा ने कहा कि माता त्रिपुरी भैरवा मेला हमारे लोकसंस्कृति की आत्मा है।
ग्राम पंचायत स्योग के उपप्रधान फतेह राम ने कहा कि इस बार बारिश की चुनौतियों के बावजूद माता रानी की कृपा से मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप राणा, बीडीसी यदोपति राणा, प्रधान जागर भूषण कुमार, उपप्रधान रमेश कुमार, भाजयुमो महामंत्री सौरव गुलेरिया, हिमांक राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें