फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हडिम्बा मंदिर चोरी मामले में मास्टरमाइंड लुधियाना से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
150 साल पुराने मंदिर से चांदी के छत्र और मुकुट चोरी किया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र की गुम्मा पंचायत स्थित सरी के प्राचीन हडिम्बा मंदिर में लाखों रुपये के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। करीब एक माह से उसकी तलाश में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर यह सफलता हासिल की। आरोपी को शुक्रवार को सरकाघाट न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार (45) निवासी द्राहल, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उसके तार हिमाचल और पंजाब में मंदिरों में हुई चोरी व सेंधमारी की अन्य वारदातों से भी जुड़े होने की आशंका है। पुलिस उससे पूछताछ कर चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है। जुलाई में मंदिर से दो चांदी के छत्र और चार मुकुट चोरी हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में मिले संदिग्ध के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी सुराग से आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ। इससे पहले भी एक वर्ष पूर्व इसी मंदिर में हुई आभूषण चोरी के मामले में पुलिस पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य फोकस चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें