फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करवाचौथ पर बाजार गुलजार, 20 फीसदी तक महंगी हुईं चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी पर महंगाई का असर बेअसर, बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। करवाचौथ से पहले जोगिंद्रनगर के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधनों के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ने के बावजूद महिलाओं के उत्साह में कमी नहीं आई है। रविवार को भी मनियारी की दुकानें खुली रहीं, जहां महिलाओं ने चूड़ियों, सिंदूर, लिपस्टिक, नेल पॉलिश और बिंदियों की खरीदारी की। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारी भी उत्साहित हैं।

शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड और जोगिंद्रा कॉम्प्लेक्स में करवाचौथ के मद्देनजर विशेष सजावट की गई है। कांच की चूड़ियों के अलावा लटहन, मेटल, गोल्डन और सिल्वर स्टील की चूड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। इनकी कीमत 50 रुपये प्रति दर्जन से लेकर एक हजार रुपये तक है। खास नक्काशी वाली चूड़ियों के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी अच्छी मांग है। वहीं, बाजार में मिट्टी के करवों और सुहाग की थालियों के नए डिजाइन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कारोबारी गुरप्रीत, राजेश, सचिन और सविता ने बताया कि कॉस्मेटिक उत्पादों और चूड़ियों की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, इसके बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार है। त्योहार के चलते बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

देसी घी की फेनियां भी बनीं पसंद
करवाचौथ के लिए बाजार में देसी घी से बनी फेनियों की भी अच्छी मांग है। इनकी कीमत 200 से 400 रुपये प्रति किलो तक है। दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए विभिन्न किस्मों की फेनियां और मिठाइयां उपलब्ध करवाई हैं। देसी घी की पंजीरी, काजू पिन्नी, डोडा और काजू बर्फी भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें