फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोलाज में सुंदरनगर के रुद्र सिंह प्रथम, रंगोली में सदर के आदित्य और नम्रता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट मंडी में रंगोउत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी में आयोजित रंगोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोलाज प्रतियोगिता में सुंदरनगर के रुद्र सिंह ने प्रथम, सदर की तनवी ने द्वितीय और चच्योट के जयस ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में सदर के आदित्य ठाकुर और नम्रता की जोड़ी प्रथम, द्रंग की आरती और खुशबू की जोड़ी द्वितीय तथा सुंदरनगर की ऋषिका और पूर्वशी की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


टू-डी पेंटिंग प्रतियोगिता में सुंदरनगर के आयुष ने प्रथम, सदर की प्रियांशी ठाकुर ने द्वितीय और चच्योट के कुमुंड सुंदरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में सदर की सोनाक्षी प्रथम, चच्योट के सूरज ठाकुर द्वितीय और द्रंग की अदिति तृतीय स्थान पर रहीं। लोक नृत्य ग्रुप-दो में सदर ने प्रथम, द्रंग ने द्वितीय और सुंदरनगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, लोक नृत्य ग्रुप-तीन में द्रंग प्रथम, सदर द्वितीय और गोपालपुर तृतीय स्थान पर रहा। समापन अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें