फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जूनियर वर्ग में मानसी ने झटका पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्र सेविका समिति जिला मंडी की ओर से रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर वीरवार को ऐतिहासिक पड्डल मैदान में मणिकर्णिका एक निरंकार दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंडस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल पड्डल, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल और वल्लभ महाविद्यालय की छात्राओं और तरुणियों ने भाग लिया। जिला कार्यवाहिका सुशीला सपहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 70 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वल्लभ महाविद्यालय की छात्रा मीनाक्षी ठाकुर ने मणिकर्णिका एक जीवन परिचय विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।
कार्यक्रम में नैना नर्सिंग कॉलेज की अध्यक्ष डॉ. नोबल शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सब जूनियर वर्ग में किरण प्रथम, तनुजा द्वितीय, महक तृतीय, हरनूर चतुर्थ, अराध्या पंचम स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में मानसी प्रथम, कनिका द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें