फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉलीबाल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे संधोल और बिलासपुर

विज्ञापन
संधोल में खेली जा रही राज्य स्तरीय जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता के मैच में अंक जुटाने की कोशिश करत
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बिलासपुर और संधोल की टीमें पहुंच गई हैं। वीरवार को बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर संधोल की टीम ने कड़े मुकाबले में सिरमौर की टीम को पराजित किया। कुल्लू और किन्नौर के बीच खेले गए मैच में कुल्लू की टीम को जीत मिली। बिलासपुर ने मतियाणा की टीम को पराजित किया। मंडी जिले की टीम ने ऊना के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल की।
शिमला ने कुल्लू को हराया। हमीरपुर ने ऊना को पराजित किया। इसके बाद संधोल की टीम ने खेलो इंडिया सेंटर कुल्लू को पराजित किया। दोपहर बाद बिलासपुर ने सोलन तथा हमीरपुर ने शिमला के खिलाफ जीत दर्ज की। खेल छात्रावास रोहड़ू की टीम ने भी जीत प्राप्त की है। वाॅलीबाल मैच का रोमांच देखने के लिए सुबह से ही लोग संधोल पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों में खेल के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें