टिहरा (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के टिहरा क्षेत्र को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद बीडीसी अध्यक्ष पद के रूप में एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। भाजपा समर्थित सदस्यों के सहयोग से हुए चुनाव में मंजू देवी ने शानदार विजय हासिल कर बीडीसी अध्यक्ष का ओहदा संभाला है। टिहरा क्षेत्र से पहली और पूरे धाड़ता क्षेत्र से यह मात्र दूसरी बार है जब किसी को इस शीर्ष पद पर काम करने का मौका मिला है।
टिहरा पहुंचने पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू देवी का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मंजू देवी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्पक्षता से काम करेंगी। स्वागत समारोह के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर और महासचिव यश पठानिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। संवाद