फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेहतर पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए विभाग सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए विभाग तैयार
विज्ञापन

बरसात से पूर्व लाइनों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहरवासियों के लिए 84 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना के तहत निर्बाध जलापूर्ति बनाए रखने के लिए जल शक्ति विभाग ने बरसात से पहले कमांद से मंडी शहर तक मुख्य लाइन सहित विभिन्न लाइनों की मरम्मत और रखरखाव किया। इस दौरान कर्मचारियों के अवकाश भी स्थगित किए गए और अधिकारियों-कर्मचारियों ने रात-दिन कार्य कर पेयजल आपूर्ति सुचारु रखी। पड्डल पंप हाउस, कैहनवाल, पंजैहटी, पैलेस, बाड़ी, बिजणी सहित अन्य योजनाओं से शनिवार को नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

शहर के स्वयंसेवी नीरज हांडा, ओपीडी कपूर, शमशेर सिंह और चंपा शर्मा ने विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान भी जलापूर्ति प्रभावित नहीं होने दी गई। अधिशासी अभियंता देवराज ने कहा कि बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। कहीं भी आपूर्ति बाधित होने पर लोग विभाग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें