फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सोलन को पराजित कर मंडी की महिला टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान नीना ने खेली 80 रनों की नाबाद पारी, 8 को शिमला के साथ होगा फाइनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चंडीगढ़ में चल रही अंतर-जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडी जिला की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मंडी की टीम ने सोलन को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।



मंडी की कप्तान नीना चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब मंडी की टीम 8 जून को शिमला जिले की टीम के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन




सेमीफाइनल में सोलन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 152 रन बनाए। मंडी की ओर से गेंदबाजी में चांदनी ने चार विकेट, सोनल ने तीन विकेट तथा कप्तान नीना चौधरी ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मंडी की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। नीना चौधरी 80 रन बनाकर नाबाद रहीं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने महिला टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए फाइनल में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें