धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मपुर में चल रही अंडर-14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए। खो-खो का पहला सेमीफाइनल मैच सोलन और मंडी के बीच हुआ।
इसमें मंडी की टीम ने सोलन को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, खो-खो का दूसरा सेमीफाइनल मैच हमीरपुर और शिमला के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर की टीम विजेता रही। तीसरे स्थान के लिए सोलन और शिमला के बीच मैच हुआ।
इसमें शिमला ने मुकाबला जीता और तीसरा स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबला अब मंडी और हमीरपुर के बीच खेला जाएगा। बैडमिंटन का पहला सेमीफाइनल मैच सिरमौर और कांगड़ा के बीच खेला गया। इसमें कांगड़ा की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच ऊना और चंबा के बीच खेला गया। इसमें ऊना की टीम विजेता रही। तीसरे स्थान के लिए सिरमौर और चंबा के बीच मैच खेला गया। इसमें सिरमौर विजेता रहा। फाइनल मुकाबला अब कांगड़ा और ऊना के बीच खेला जाएगा।
वॉलीबाल का पहला सेमीफाइनल मैच सोलन और मंडी के बीच खेला गया। इसमें मंडी की टीम ने सोलन का शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच शिमला और हमीरपुर के बीच हुआ। इसमें शिमला विजेता रहा। तीसरे स्थान के लिए सोलन और हमीरपुर के बीच मैच खेला गया जिसमें सोलन विजेता रहा। शनिवार को वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला अब मंडी और शिमला के बीच होगा।
आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा शनिवार को बतौर मुख्यातिथि प्रतियोगिता का समापन करेंगे। जबकि धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान मंत्री यादविंदर गोमा विजेता रही टीमों को सम्मानित करेंगे।