नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनने के बाद घर पहुंची बीणा गांव की कनिका का स्वागत करते परिजन और ग्रामीण। -स
सुंदनगर (मंडी)। भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी सुंदरनगर क्षेत्र के बीणा गांव की कनिका का घर लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। कनिका शर्मा पत्नी देश राज का चयन जून में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ था और उनकी तैनाती कमांड अस्पताल लखनऊ में हुई है।
वीरवार को लेफ्टिनेंट बनने के बाद वह पहली बार अपने गांव पहुंची, तो ग्रामीणों और परिजनों ने बैंड बाजे के साथ उसका जोरदार स्वागत किया। कनिका के पति जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंता हैं, जबकि उनकी चार साल की एक बेटी भी है। कनिका के घर पहुंचने पर परिजनों ने घर में हवन पाठ भी किया। संवाद