फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सोलंग मनाली प्री-वर्ल्ड कप में मंडी की टीम का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलो एक्यूरेसी में मोहर सिंह ने जीता स्वर्ण, अक्षय को रजत पदक ग्रुप इवेंट में भी टीम रही अव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सोलंग मनाली में आयोजित प्रथम सोलंग मनाली एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप-2026 में मंडी की स्पैनीधार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोलो और ग्रुप, दोनों इवेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सोलो एक्यूरेसी में थाची निवासी मोहर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि मंडी की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे चंबा जिले के डलहौजी निवासी अक्षय ने रजत पदक हासिल किया। 9 से 12 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के ग्रुप एक्यूरेसी इवेंट में भी स्फेनिधार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम में मोहर सिंह, अक्षय, मनीष और छित्तर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन मंडी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें और एसोसिएशन को बधाई दी। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर मंडी और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें