फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मंडी की टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर और अंडर-19 बैडमिंटन खिलाड़ी आज करेंगे कौशल का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राज्य स्तरीय सीनियर एवं अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले की टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी बुधवार से हमीरपुर में शुरू होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र राणा ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर मंडी का नाम रोशन करेंगे।
सीनियर वर्ग में महिला एकल के लिए गरिमा वर्मा, परीक्षा, वेदांशी और वैष्णवी, जबकि पुरुष एकल में वीरेंद्र मोगिल, भवनीत, तन्मय और प्रताप का चयन हुआ है। महिला युगल में परीक्षा-ज्योतिषका, पुरुष युगल में अर्जुन-राहुल तथा मिश्रित युगल में राहुल-वेदांशी की जोड़ी उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में बालिका एकल में गरिमा वर्मा, समृद्धि, वैष्णवी और हर्षिता तथा बालक एकल में प्रथम, तन्मय ठाकुर, भवनीत और कार्तिक ठाकुर चयनित हुए हैं। बालिका युगल में वेदांशी-संशित्ता तथा गरिमा अपनी साथी के साथ खेलेंगी। बालक युगल में तन्मय-प्रथम और अनुराग-देव चंदेल की जोड़ी भाग लेगी, जबकि मिश्रित युगल में संशित्ता और भवनीत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के शीर्ष खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें