फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जड़ी-बूटियों के संरक्षण और उपयोग का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में अमृता सेवा समिति की ओर से मंगलवार को शिव मंदिर में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. यशवंत सिंह परमार वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के डीन डॉ. कुलवंत राय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। महंत बाबा लक्ष्मी नारायण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि समिति के महासचिव जगदीश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप गुलेरिया, डॉ. विजय कुमार, नेक राम शास्त्री, हेम राज, नारायण, महेंद्र और अर्जुन ने जड़ी-बूटियों के संरक्षण, उपयोग और औषधीय महत्व पर जानकारी दी। डॉ. कुलवंत राय शर्मा ने गिलोय, तुलसी, बणा, बसूटी, बरै, हरड़, भेड़ा, आंवला, शतावरी और भूमि आंवला जैसी औषधीय जड़ी-बूटियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समिति ने उपस्थित लोगों को औषधीय पौधे भी वितरित किए। कार्यक्रम में डॉ. हेमलता, रजनी शर्मा, शक्ति चंद, समिति अध्यक्ष सोमा राणा, उपाध्यक्ष रमेश तपवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें