फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी सिया हत्याकांड: अब तक 15 लोगों के बयान, पुलिस ने 35 से की पूछताछ; आरएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 20 Apr 2026 10:47 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

जिला मंडी में कॉलेज छात्रा सिया हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 30 से 35 लोगों से गहन पूछताछ की गई है। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि जांच लगभग 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सिया गुलेरिया (फाइल फोटो। आरोपी को ले जाती हुई पुलिस (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले की पुलिस जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। पुलिस का दावा है कि जांच लगभग 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस को अब आरएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


मामले में अब तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 30 से 35 लोगों से गहन पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि कई अहम सुराग मिले हैं, लेकिन घटना के मूल कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सके हैं। उधर, आरोपी की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त हो गई है। उसे सोमवार को दोबारा सरकाघाट न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड बढ़ाने के लिए अदालत से अनुरोध करेगी, जिससे पूछताछ के जरिये मामले के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।



इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 13 अप्रैल को नैण गांव से कॉलेज जा रही सिया पर घर से कुछ दूरी पर दराट से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में साथ लगते नघला नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस को आरएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जांच को जल्द अंतिम रूप देकर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें