बैहना (मंडी)। दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के खिताब पर मंडी की टीम ने कब्जा जमाया है। बुद्धि सिंह को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला है। बैहना वॉलीबाल क्लब की ओर से बैहना में आयोजित प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक सुरेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा खेल से जुड़कर ही स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।
पढ़ाई के साथ-साथ युवा खेलों से भी जुड़ें तथा खेल को खेल भावना से खेलें। प्रतियोगिता के दौरान पहला सेमीफाइनल मंडी और एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के बीच हुआ। इसमें मंडी ने सुंदरनगर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच बैहना एवं सकरोहा के बीच हुआ। इसमें सकरोहा ने बैहना को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। फाइनल मैच में मंडी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सकरोहा टीम को 3-0 से रौंदकर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि सुरेंद्र चंदेल ने विजेता टीम को 7100 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी सदस्य भूपेंद्र राव, क्लब के प्रधान हरीश कुमार, उपप्रधान हिमांशु राव, सचिव दीपेंद्र राव, कोषाध्यक्ष अक्षय ठाकुर और प्रेस सचिव मनोज ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
000
000