मंडी। एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई। मंडी शहर समेत अन्य उपमंडलों में शांति मार्च निकाल कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग उठाई। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मंडी शहर में प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में पड्डल मैदान से लेकर गांधी चौक तक शांति मार्च निकाला।
इससे पहले गांधी चौक में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। संगठन के सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्रतिज्ञा ली। अध्यक्ष ने कहा कि संघ तब तक पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयास करता रहेगा, जब तक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि एक अनपढ़ नेता को एक दिन शपथ लेने के बाद भी पेंशन है जबकि कर्मचारियों को 30 से 35 वर्ष सेवा देने के पश्चात भी पेंशन से वंचित कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, कानूनी सलाहकार भगत सिंह गुलेरिया, महिला विंग की महासचिव भारती, प्रवीण धीमान, सुनील ठाकुर, विद्यासागर, सुनीता, वंदना पटियाल, महेश उदय, महेंद्र सिंह, होशियार सिंह, निहाल, निहाल सिंह, हितेश परमार, बजीरा राम, चंद्रेश, मुरारी राम, मनीराम, नीलम, अंजु ठाकुर, लीना, लता गुप्ता, चिंता, मीरा, रजनीश, प्रो. कन्हैया लाल सैनी और मीरा सहित आदि मौजूद रहे।
000