फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुलिस थाना चौक के समीप धंसा मंडी-पठानकोट हाईवे धंसा, खतरा बढ़ा

विज्ञापन
मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के पुलिस थाना चौक के समीप सड़क धंसने से बना गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय कारोबारियों ने लगाई एनएचएआई से ठीक करवाने की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के पुलिस थाना चौक के समीप मंडी-पठानकोट हाईवे के धंस जाने से वाहन चालकों में हादसे की आशंका बढ़ गई है। नाले के ऊपर बनी सड़क का एक हिस्सा धंसने से खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर आसपास के लोगों ने एनएचएआई से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कारोबारी राजीव कुमार, देवेंद्र और मुनीश ने बताया कि दशकों पुराने नाले के ऊपर बनी सड़क का एक हिस्सा बारिश के पानी के तेज बहाव से बह जाने से हाइवे की सड़क का कुछ हिस्सा खोखला हो गया है। पैदल गुजरने वालों के अलावा दोपहिया वाहन चालक भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। उधर, पुलिस थाना चौक के समीप सुरक्षा डंगा गिरने से थाने के भवन पर भी खतरा मंडरा चुका है। पुलिस थाना के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि मूसलाधार बारिश से पुलिस थाने के सुरक्षा डंग को हुए नुकसान की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी है। वहीं, एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने बताया कि मंडी-पठानकोट हाईवे के जोगिंद्रनगर पुलिस थाना चौक के समीप धंसने की जानकारी मिली है। स्पॉट का निरीक्षण करने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें