फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगम बाग में मकान पर गिरा मलबा, 9 लोग बाल-बाल बचे

विज्ञापन
सुंदरनगर की चांबी पंचायत के जंगमबाग में मकान पर मलबा गिरने के कारण उसमें फंसे लोगों को रेस्क्यू क - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत चांबी के जंगम बाग में वीरवार सुबह भूस्खलन के कारण मकान पर मलबा आ गिरा। इससे एक परिवार के 9 लोग बाल-बाल बच गए हैं। इन्हें मुश्किल से रेस्क्यू कर लिया गया है। साथ ही एक अन्य यशपाल चंदेल का मकान भी खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

अगर यहां और भूस्खलन हुआ तो मकान गिर सकता है। प्रशासन ने परिवार को मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं। हलका पटवारी ने यशपाल चंदेल को मकान खाली करने को कहा है। यशपाल ने बताया कि मकान से नीचे करीब आठ महीने पहले एक व्यक्ति ने मकान के लिए प्लॉट बनाते समय अवैज्ञानिक तरीके से पहाड़ी का कटाव किया।
इस कारण बीबीएमबी की पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी के तेज बहाव के कारण उसके मकान को खतरा हो गया। प्रशासन ने जांच में बीबीएमबी और भवन निर्माण कर रहे मालिक को दोषी पाया। कटाव की जगह डंगा नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

इस कारण फिर उसके परिवार को खतरा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उसके मकान के नीचे सरकारी भूमि पर जो डंगा लगाने का कार्य बंद किया गया है उसे आपदा राहत कोष से लगाया जाए। भारी बारिश के कारण सुकेती खड्ड में आए उफान से खड्ड में खड़ी की गई कबाड़ की एक कार भी बह गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें