फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग में प्रदेश की टीम ने जीते 5 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पुणे में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने एक रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए है। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सुंदरनगर के विकास ने रजत, सरकाघाट के लक्ष्य ठाकुर और वैष्णवी ने कांस्य और सुंदरनगर की मनन पाठक ने दो प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। लक्ष्य ठाकुर और वैष्णवी दोनों सगे भाई-बहन हैं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में पढ़ते हैं।
हिमाचल प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव डॉ. संजय यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम में 10 खिलाड़ियों के साथ एसोसिएशन की ओर से सुंदरनगर से कोच कृष्ण लाल भूपी, टीम मैनेजर राजकुमार, रेफरी के रूप में रामपुर के हरीश चंद्र लखटू और मोहित शामिल रहे। उन्होंने बताया कि पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी अगले वर्ष अप्रैल में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें